Monday, May 25, 2020

सरदारगढ़ का इतिहास और सभी राजा

सरदारगढ़ का इतिहास और सभी राजा




महाराणा लाखा के समय से डोडिया राजपूतो को मेवाड़ में जागीर मिली मेवाड़ में बसने के बाद 13वी पीढ़ी में सरदारगढ़ पर डोडिया राजपूतों का शासन रहा मेवाड़ में बसने के बाद राजाओ की जानकारी :-

1. ठाकुर धवल सिंह डोडिया S/O सिंह डोडिया :- ये सारदूलगढ़ (काठियावाड़) के सिंह डोडिया के पुत्र थे महाराणा लाखा की माता द्वारिका यात्रा के समय काबा लुटेरों ने मेवाड़ के रक्षा-दल पर आक्रमण कर दिया तब सारदूलगढ़ के राव जसकरन का वंशज सिंह डोडिया ने अपनी जान पे खेल कर बचाया परन्तु सिंह डोडिया वीर-गति को प्राप्त हुए सिंह डोडिया के पुत्रों कालु और धवल ने अपने ठिकाने सारदूलगढ़ में राजमाता का आतिथ्य-सत्कार तथा युद्ध में घायल सैनिकों का इलाज किया तत्पश्चात राजमाता को द्वारिका यात्रा करवाकर डोडिया पुत्रों ने उन्हें मेवाड़ सीमा तक पहुँचाया चित्तोड़ लौटकर राजमाता ने महाराणा लाखा को इस घटना की पूरी जानकारी दी तत्काल ही महाराणा ने ठाकुर धवल और ठाकुर कालु को अपने राज्य में बुलवाकर उन्हें रतनगढ़, नन्दराय और मसुदा सहित पांच लाख की जागीरी देकर 1387 ई. में अपना सामंन्त बनाया महाराणा लाखा की माता का दोबारा तीर्थ यात्रा पर जाना हुआ, तो महाराणा ने साथ में धवल डोडिया को भी सुरक्षा खातिर भेजा ! इस बार छप्पर घाटा के हाकिम शेर खां ने हमला किया धवल डोडिया ने शेर खां को पराजित कर उसका लवाजिमा छीन लिया महाराणा मोकल (1418-1433 ई) और नागौर के हाकिम फ़िरोज़ खा के मध्य युद्ध हुआ इस युद्ध में महाराणा का घोड़ा मारा गया यह देखकर ठाकुर धवल के पुत्र सबल सिंह ने तुरन्त अपना घोड़ा महाराणा की सेवा में पेश किया तथा स्वयं लड़ते हुए वीरगति को प्राप्त हुए

2. ठाकुर सबलसिंह डोडिया :-

3. ठाकुर नाहरसिंह डोडिया :-

4. ठाकुर किशनसिंह डोडिया :- मेवाड़ के महाराणा रायमल्ल और मांडू के सुल्तान गयासुद्दीन के सेनापति जफर खां के बीच युद्ध हुआ, जिसमें ठाकुर किशनसिंह डोडिया भी बड़ी बहादुरी से लड़े |

5. ठाकुर कर्णसिंह डोडिया :- ये महाराणा सांगा व बाबर के बीच हुए खानवा के युद्ध (17-March-1527 .) में वीरगति को प्राप्त हुए |

6. ठाकुर भाण सिंह डोडिया (1527-1534) :-  महाराणा विक्रमादित्य के शासनकाल में गुजरात के बादशाह बहादुरशाह ने चित्तौड़ पर आक्रमण किया 1534 ई. में चित्तौड़ का दूसरा साका हुआ, जिसमें केसरिया फेहराते हुए ठाकुर भाण सिंह बहुत वीरता के साथ लड़े और वीरगति को प्राप्त हुए 

7. ठाकुर सांडा डोडिया  (1534-1567 ई) :-   महाराणा उदयसिंह के शासनकाल में अकबर ने चित्तौड़ पर आक्रमण किया 1567 ई. में चित्तौड़ का तीसरा सांका हुआ, जिसमें गम्भीरी नदी के करीब ठाकुर सांडा वीरगति को प्राप्त हुए 

8. ठाकुर भीमसिंह डोडिया (1567-1576 ई) :- 1576 ई. में हल्दीघाटी के प्रसिद्ध युद्ध में ठाकुर भीमसिंह डोडिया मुग़ल फौज के सेनापति मानसिंह कछवाहा से लड़ते हुए वीरगति को प्राप्त हुए 

9. ठाकुर गोपालदास डोडिया :-

10. ठाकुर जयसिंह डोडिया :- 1614 ई. में महाराणा अमरसिंह व मुगल शहजादे खुर्रम (शाहजहां) के बीच हुए युद्ध में ठाकुर जयसिंह ने वीरता दिखाई 

11. ठाकुर नवलसिंह डोडिया :-

12. ठाकुर इन्द्रभाण डोडिया :-

13. ठाकुर सरदारसिंह डोडिया :- महाराणा जगतसिंह द्वितीय के शासनकाल में ठाकुर सरदारसिंह को लावा का ठिकाना मिला, जहा उन्होंने सरदारगढ़ का किला बनवाया

14. ठाकुर सामन्तसिंह डोडिया :- महाराणा भीमसिंह के शासनकाल में लालसिंह शक्तावत के पुत्र संग्रामसिंह शक्तावत ने सरदारगढ़ के ठाकुर सामन्तसिंह से सरदारगढ़ का किला छीन लिया 

15. ठाकुर रोडसिंह डोडिया :-

16. ठाकुर जोरावरसिंह डोडिया :- 1855 ई. में महाराणा स्वरूपसिंह ने सरदारगढ़ का किला शक्तावतों से लेकर ठाकुर जोरावरसिंह को सौंप दिया 

17. ठाकुर मनोरसिंह डोडिया (जन्म -1830) :- महाराणा सज्जनसिंह ने इनके कार्यो से प्रसन्न होकर इनको प्रथम श्रेणी के सरदारों में शामिल किया इनके तीन पुत्रों का देहान्त इनके सामने ही हुआ, जिसकी वजह से इनके पौत्र सोहनसिंह उत्तराधिकारी हुए

18. ठाकुर सोहनसिंह डोडिया (1903) :- जन्म-1872 इन्होने ने रावत रतनसिंह बोहेरा की पुत्री राजकुमारी सौभाग्य कुँवर से विवाह किया

19. ठाकुर लक्ष्मणसिंह डोडिया :-

20. ठाकुर अमरसिंह डोडिया :-   

21. ठाकुर मानसिंह डोडिया :- गुजरात में दांता की रानी चन्द्रा कुमारी से विवाह किया डोडिया मानसिंह जी के दो पुत्र :- 
1-  कुंवर महिपाल सिंह डोडिया :-
2-  कुंवर प्रताप सिंह डोडिया :- 7 दिसम्बर 1993 को उमा कुमारी से विवाह हुआ दियोदर (गुजरात) के गुमान सिंह जी की सब से बड़ी पुत्री थी
कुंवर प्रतापसिंह डोडिया के पुत्र गिरिराज सिंह डोडिया है

22. ठाकुर महिपाल सिंह डोडिया :- वर्तमान में सरदारगढ़ के ठाकुर महिपाल सिंह जी है और इनका जन्म 2 फरवरी 1961 को हुआ इन की शिक्षा Mayo Collage, Ajmer (1979) से हुई इन की शादी 4 दिसम्बर 1986 को भावनगर के लखानका की कुमारी धरित्री राओल से हुई इन के एक पुत्र और दो पुत्रियां है
1. बाईसा बृन्द्रा कुमारी  :- जन्म 1 अप्रैल 1990, इन का विवाह कुंवर अक्षय पल से हुआ

2. बाईसा राधिका कुमारी :- जन्म 22 अप्रैल 1993

3. कुंवर अखैराज सिंह डोडिया :- जन्म 7 जनवरी 1997


वर्तमान काल की तस्वीरें 

कुंवर अखैराज सिंह डोडिया,बाईसा बृन्द्रा कुमारी और कुंवर अक्षय पल 




ठाकुर अरविन्द सिंह मेवाड़, ठाकुर महिपाल सिंह डोडिया और  कुंवर अखैराज सिंह डोडिया




ठाकुर अरविन्द सिंह मेवाड़ और ठाकुर महिपाल सिंह डोडिया परिवार 

कुंदन सिंह डोडिया S/O ठाकुर हिरा सिंह डोडिया 
ठिकाना – नरदास का गुड़ा, दिवेर मेवाड़ [सरदारगढ़]
तहसील -  देवगढ़
जिला -     राजसमंद 
Contact = 916628808075688563505

Whatsapp Number  = 9166288080




No comments:

Post a Comment